‘Bang Bang 2’ में होंगे Sidharth Malhotra
निर्देशक सिद्धार्थ आनंद अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म “बैंग बैंग” का सीक्वल बनाने जा रहे है। अभी हाल ही में खबर आई थी कि इस बार “बैंग बैंग 2” में कैटरीना कैफ की जगह अभिनेत्री जैकलिन फर्नॅंडेज़ ऋतिक के साथ नजर आएँगी।
गौरतलब है कि फिल्म ‘बैंग बैंग’ में अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने ऋतिक के साथ लीड रोल निभाया था लेकिन इस बार खबरे आ रही है कि सीक्वल फिल्म में कैटरीना की जगह जैकलिन नजर आ सकती है।
और आपको बता दे कि इस फिल्म के बारे में एक और नयी खबर आई है कि बैंग बैंग के सीक्वल में ऋतिक रोशन की जगह सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म में मुख्य किरदार निभाते नजर आ सकते है।
जीहाँ और लिस्ट में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर का भी नाम शामिल है। लेकिन फिलहाल अभी इसके कास्ट तय नहीं हुए है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने करन जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ से फिल्मों में कदम रखा था।
फिलहाल सिद्धार्थ मल्होत्रा “कपूर एंड संस” में नजर आने वाले है। फिल्म 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। सिद्धार्थ के साथ फिल्म में आलिया भट्ट और फवाद खान भी है।





















