‘Bang Bang’ के सीक्वल में Hrithik के साथ होंगी Jacqueline
खबर है कि ऋतिक रोशन की अभिनीत एक्शन थ्रिलर फिल्म “बैंग बैंग” का बहुत जल्द सीक्वल बनने जा रहा है। फिल्म बैंग बैंग के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद जल्द ही अपनी फिल्म का सीक्वल बनाने जा रहे है।
आपको बता दे कि इस बार खबर है कि फिल्म के सीक्वल में जैकलिन फर्नांडीज ऋतिक के साथ मुख्य किरदार निभा सकती है। गौरतलब है कि फिल्म ‘बैंग बैंग’ में अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने ऋतिक के साथ लीड रोल निभाया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल भी रही थी।
लेकिन इस बार खबरे आ रही है कि सीक्वल फिल्म में कैटरीना की जगह जैकलिन नजर आ सकती है। और खबर तो यह भी है कि सीक्वल में ऋतिक की जगह किसी दूसरे अभिनेता को भी फाइनल किया जा सकता है। फिलहाल अभी कुछ फाइनल नही हुआ है और फिल्म की कास्टिंग पर काम चल रहा है।
उधर ऋतिक भी अपनी आगामी फिल्म “मोहनजोदड़ो” की शूटिंग में व्यस्त है जोकि आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बन रही है। इस फिल्म में ऋतिक के साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े नजर आएँगी फिल्म अगले वर्ष 2016 में रिलीज होगी।






















