‘MSG 2’ फिल्म पर बढ़ा बवाल, कई राज्यों में लगा फिल्म पर बैन

0
23

18 सितंबर को रिलीज हुई डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म एमएसजी-2 को लेकर बवाल बढ़ता ही जा रहा है। जगह जगह फिल्म को लेकर प्रदर्शन हो रहे है और फिल्म का विरोध किया जा रहा है।

आपको बता दें कि रघुबर दास की झारखंड सरकार ने फिल्म ‘एमएसजी-2’ पर बैन लगा दिया है। सरकार को डर है कि फिल्म यहां रिलीज होने से बवाल हो सकता है। इधर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मल्टीप्लेक्स मालिकों ने फिल्म लगाने से मना कर दिया है।

वही फिल्म को सिनेमाघरों में दिखाने की मांग को लेकर डेरा सच्चा सौदा के समर्थकों ने पंजाब, छत्तीसगढ़ और झारखंड में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

 

पंजाब में फिल्मों को सिनेमाघरों में नहीं दिखाए जाने पर समर्थक विरोध जता रहे हैं और तुरंत इसे सिनेमाघरों में दिखाने की मांग कर रहे हैं। सिख समुदाय की ओर से विरोध की आशंका के मद्देनजर सिनेमाघर इस फिल्म को लगाने से कतरा रहे हैं।

‘एमएसजी-2’ का झारखण्ड में प्रसारण नहीं हुआ। मुख्यमंत्री रघुबर दास ने इस बाबत आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अदिवासी-वनवासी बंधुओ की भावनाओ के साथ खिलवाड़ की इजाजत नहीं दी जा सकती है। मालूम हो कि फ़िल्म में आदिवासी समाज के बारे में कथित तौर पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है।

msg 2

SHARE

LEAVE A REPLY