उत्तरप्रदेश में टैक्स फ्री हुई ‘बजरंगी भाईजान’

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अभिनीत फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ अभी हाल ही में इसी सप्ताह १७ जुलाई को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। और आपको बता दें की फिल्म के रिलीज होते ही सिनेमाघरों में फिल्म ने धूम मचा दी है।

उत्तरप्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश ने बजरंगी भाईजान को यू. पी. में टैक्स फ्री करने का फैंसला ले लिया है। अब ये फिल्म उत्तरप्रदेश में टैक्स फ्री कर दी गयी है। मुख्यमंत्री ने ऐसा फिल्म के निर्देशक कबीर खान के साथ एक मीटिंग करने के बाद ये फैंसला लिया है।

आपको बता दें कि फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 27.25 करोड़ की कमाई की थी, फिल्म ने दूसरे दिन (शनिवार) को 33.60 की कमाई की और तीसरे दिन (रविवार) 38.75 को की कमाई कर ये फिल्म मात्र तीन दिनों में ही करोड़ क्लब में शामिल हो गयी।

bajrangi bhaijaan