बजरंगी भाईजान का गाना ‘सेल्फी ले ले रे’ रिलीज होने जा रहा है, सलमान ने शेयर की ये तस्वीरें
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का सलमान के फेन्स बेसब्री से इन्तजार कर रहे है उनके इस इंतजार को थोड़ा कम अभी हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के फर्स्ट टीज़र ने किया है।
और अब फिल्म में सलमान का पहला गाना ‘सेल्फ़ी ले ले रे’ चर्चाओ में बना हुआ है जोकि जल्द ही रिलीज होने जा रहा है और ये गाना बहुत ही रोमांचित करने वाला होगा।
सलमान ने अभी हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर इस गाने से सम्बंधित कुछ तस्वीरें अपने फैंस को शेयर की थी। जिसका फैंस बड़ी ही उत्सुकता से इन्तजार कर रहे है।
खबर है कि फिल्म का पहला गाना ५ जून को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ की रिलीज के साथ रिलीज होगा। आपको बता दे कि ये फिल्म कबीर खान के निर्देशन में बनी है और खुद सलमान खान ने ही इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है।
फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री करीना कपूर खान और अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी मुख्य किरदार में है। ये फिल्म एक मुस्लिम युवक और एक ब्राह्मण लड़की की कहानी है। फिल्म ईद पर रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।




















