‘बजरंगी भाईजान’ का ट्रेलर हुआ पोस्टपोन, नही होगा आज रिलीज
खबर थी कि ‘बजरंगी भाईजान’ फिल्म का ट्रेलर आज 22 मई को कंगना रनौत और आर. माधवन की आज रिलीज होने जा रही फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ के साथ आज रिलीज होगा।
लेकिन सलमान खान के फैंस के लिए एक बुरी खबर है, बजरंगी भाईजान फिल्म के ट्रेलर का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे उनके फैंस को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। खबर है कि फिल्म के निर्माता चाहते है कि फिल्म का ट्रेलर अभी थोड़ा बाद में और किसी दिन रिलीज हो किसी फिल्म के साथ नही क्यूंकि वे चाहते है की उनकी फिल्म का ट्रेलर लोगो को और भी अधिक भाये और ज्यादा सुर्खिया बटोरे। इसलिए उन्होंने फिल्म के ट्रेलर को अभी कुछ दिनों के लिए पोस्टपोन कर दिया है।
आपको बता दे कि फिल्म बजरंगी भाईजान कबीर खान के निर्देशन में बनी है और फिल्म सलमान खान के होम प्रोडक्शन में ही बनी है। फिल्म में करीना कपूर, सलमान खान और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी किरदार निभा रहे है। फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
















