फिल्म ‘Bajrangi Bhaijaan’ के नए गाने का फर्स्ट लुक हुआ जारी
फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के नए गाने ‘आज की पार्टी मेरी तरफ से’ का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। सूत्रों के अनुसार यह गाना ईद के आस-पास रिलीज होगा।
खबर है कि यह गाना फिल्म के प्रमोशन के लिए होगा। फलस्वरूप शब्बीर अहमद द्वारा लिखे इस गाने को फिल्म में नहीं दिखाया जाएगा। प्रीतम चक्रवर्ती द्वारा कंपोज इस सॉन्ग की कोरियोग्राफी रेमो डिसूजा ने की है।
फिल्म बजरंगी भाईजान में सलमान खान, करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो जायेगी।

















