‘दिल धड़कने दो’ की रिलीज के साथ रिलीज होगा ‘बजरंगी भाईजान’ का पहला गाना
दिल धड़कने दो की रिलीज के साथ रिलीज होगा ‘बजरंगी भाईजान’ का पहला गाना सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का टीज़र रिलीज़ हो चुका है और जल्द ही सलमान के फैंस को एक और तोहफा मिलने वाला है। खबर है कि 5 जून को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ की रिलीज के साथ बजरंगी भाईजान फिल्म का पहला गाना रिलीज हो जायेगा।
सलमान की ‘बजरंगी भाईजान’ का टीजर 28 मई को रिलीज हुआ। जोकि यु ट्यूब पर हिट हो गया है। फिल्म के टीजर को पहले ही जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल चुकी है, अभी तक यह टीजर 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। और अब जल्द ही फिल्म का पहला गाना भी रिलीज होने जा रहा है। फिल्म का पहला गाना ‘ले ले ले’ होगा और ये दर्शकों को और रोमांचित करेगा।
फिल्म में सलमान खान, करीना कपूर खान, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, अली क़ुली मिर्ज़ा और दीप्ती नवल किरदार निभा रहे है। फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

















