‘Bajrangi Bhaijaan’ से टकराएगी पाकिस्तानी फिल्म ‘Bin Roye’
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ 17 जुलाई को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री करीना कपूर खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे।
सलमान खान के फेंस बड़ी ही बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे है और माना जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करेगी क्यूंकि इस दिन कोई और फिल्म रिलीज नही हो रही है।
लेकिन हम आपको बता दें कि पाकिस्तानी रोमांटिक फिल्म ‘बिन रोए’ इसी दिन 17 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब ऐसे में ये देखना होगा कि ये फिल्म बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ को किस हद तक टक्कर देती है।
फिल्म ‘बिन रोए’ एक रोमांटिक ड्रामा है। इसमें हुमायूं सईद, माहिरा खान और जावेद शेख जैसे पाकिस्तान की फिल्मों के बडे़ नाम हैं। फिल्म 16 जुलाई को इंग्लैंड में भी रिलीज होगी।

















