“Bajrangi Bhaijaan” ने तोडा “Chennai Express” का रिकॉर्ड
सलमान खान और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म तीसरे सप्ताह मंगलवार तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 259.12 करोड़ रुपए कमाए। मंगलवार को इंडिया में फिल्म का नेट कलेक्शन किया और शाहरुख़ खान की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
वही ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भारत में 346.10 करोड़ रुपए कमाए हैं। वहीं, इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 461.11 करोड़ रहा है।
‘शाहरुख खान स्टारर ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ (इंडिया नेट : 226 करोड़ रुपए, ओवरसीज : 121 करोड़, इंडिया ग्रॉस : 301 करोड़, वर्ल्डवाइड कमाई : 422 करोड़) को पीछे छोड़ते हुए ‘बजरंगी भाईजान’ अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी बॉलीवुड गई है। आमिर खान स्टारर ‘पीके’ और ‘धूम 3’ इस लिस्ट में पहले और दूसरे स्थान पर हैं।
‘बजरंगी भाईजान’ साल 2015 की दूसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म साबित हुई है। इस लिस्ट में ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ पहले स्थान पर है।
Click Here To Watch “Bajrangi Bhaijaan” Film’s Day Wise Box Office Collection

















