खबर हैं कि संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म “Bajirao Mastani” की रिलीज डेट आगे बढ़ गयी है। पहले ये फिल्म इसी वर्ष 18 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी जिसकी वजह से ये फिल्म बॉलीवुड किंग खान की आगमी फिल्म “दिलवाले” से टकरा रही थी।
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म “दिलवाले” 18 दिसम्बर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म बाजीराओ मस्तानी खबर है कि अब ये फिल्म 25 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
पहले ये फिल्मे सिनेमाघरों में एक ही दिन रिलीज होने वाली थी और बता दें कि दोनों ही फिल्मे बड़े बैनर्स की फिल्मे है जिससे बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों में बड़ा टकराव होता और दोनों फिल्मो के कलेक्शन पर भी बुरा प्रभाव पड़ता।
अब ये दोनों फिल्म एक हफ्ते एक आगे पीछे रिलीज होंगी। आपको बता दें कि ‘दिलवाले’ में शाहरुख के साथ काजोल मुख्य किरदार में है और ‘बाजीराओ मस्तानी ‘ में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार निभा रहे है।























