Bajirao Mastani का पहला ऑफिसियल पोस्टर हुआ रिलीज
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म “बाजीराओ मस्तानी” का पहला पोस्टर रिलीज़ हो गया है। पोस्टर पर फिल्म की रिलीज डेट और फिल्म के टीजर की डेट भी लिखी हुई है।
आपको बता दे कि फिल्म का टीजर 16 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है और फिल्म 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। और इसी दिन शाहरुख़ खान की फिल्म ‘दिलवाले’ भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अभी हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने शाहरुख़ खान की अपकमिंग फिल्म ‘दिलवाले’ की रिलीज को देखते हुए अपनी फिल्म बाजीराओ मस्तानी की रिलीज को टाल दिया है और फिल्म की रिलीज 2016 में स्थगित कर दी है।
लेकिन हम आपको बता दें कि फिल्म की रिलीज नहीं टली है। बाजीराओ मस्तानी इसी वर्ष दिसंबर माह में फिल्म ‘दिलवाले’ के साथ 18 दिसंबर को रिलीज होगी।

















