फिल्म ‘बाहुबली: द कनक्लूजन’ (बाहुबली 2) का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है और फैंस के उत्साह और बढा़ने के लिए इस फिल्म के कैरेक्टर भल्लाल देव ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनकी बॉडी देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
आपको बता दें कि भल्लाल देव का रोल निभाने वाले अभिनेता राणा दुगुबत्ती ने ये तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है। इस तस्वीर में उनके साथ उनके ट्रेनर भी हैं।
आप इस तस्वीर को देखकर खुद ये अंदाज लगा सकते है कि राणा दुगुबत्ती ने अपनी बॉडी पर खूब मेहनत कर शानदार बॉडी बनायी है। ये तस्वीर देखकर तो कहा जा सकता है कि वाकई इस फिल्म में उनका जो अवतार दिखेगा वो इससे पहले कभी नहीं दिखा।
ये फिल्म 28 अप्रैल 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘बाहुबली 2’ का फर्स्ट लुक एक्टर प्रभास के जन्मदिन पर रिलीज किया जायेगा। बता दें कि प्रभास का जन्मदिन 23 अक्टूबर को है और इसी दिन फिल्म का पहला लुक जारी कर दिया जायेगा।

























