खबर है कि अभिनेत्री श्रुति हसन ने अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म “बादशाहो” छोड़ दी है। बता दें कि अजय देवगन जल्द ही मिलन लुथरिया के साथ फिल्म ”बादशाहो” करने जा रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन का लुक सामने आ गया है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने जा रही है।
डायरेक्टर मिलन लुथरिया ने फिल्म में अजय का लुक फेसबुक पर शेयर किया था। अब इस फिल्म के लिए नयी फीमेल एक्ट्रेस ढूंढी जा रही है। फिल्म में पुलकित सम्राट भी नजर आएंगे।
खबर है कि पहले श्रुति हसन मिलान लुथरिया की इस फिल्म की स्टोरी से संतुष्ट थी लेकिन जब बाद में फाइनल ड्राफ्ट में उन्होंने अपना किरादर बदला हुआ देखा तो उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला कर लिया।
और फिल्म “बादशाहो” का शूटिंग शेड्यूल भी आगे बढ़ा दिया है जोकि उनकी आगामी फिल्मो से क्लैश कर रहा है जिसकी वजह के चलते उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी है।

































