‘Badshaho’ में Ajay Devgan के साथ रोमांस करेंगी Esha Gupta
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म “बादशाहो” में अजय के अपोजिट किरदार निभाने के लिए अभिनेत्री करीना कपूर खान का नाम सामने आया था। इससे पहले नरगिस फाखरी भी इस रोल को लेकर चर्चाओं में आ चुकी है।
लेकिन फिलहाल अभी ककोि भी एक्ट्रेस अजय देवगन के अपोजिट फिल्म बादशाहो के लिए फाइनल नहीं हुई है। अब ख़बरें है कि हॉट एक्ट्रेस ईशा गुप्ता बादशाहो में अजय के साथ रोमांस करती नजर आ सकती है।
आपको बता दें कि बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक मिलन लुथरिया फिल्म ‘बादशाहो’ बनाने जा रहे हैं जिसमें अजय देवगन की मुख्य भूमिका है। फिल्म बादशाहो में अजय देवगन के साथ अभिनेता विद्युत जामवाल भी नजर आ सकते है।
फिलहाल अजय अपनी आगामी फिल्म “शिवाय” में व्यस्त है।

















