बच्चन परिवार हुआ अपनी बहू Aishwarya से नाराज

0
23

खबर है कि बच्चन परिवार इन दिनों अपनी बहू ऐश्वर्या से कुछ खफा चल रहा है और उनके खफा होने के पीछे की वजह है सिल्वर स्क्रीन पर हॉट सीन्स। आपको बता दें कि ऐश्वर्या ने अपनी आगामी फिल्म “ऐ दिल दिल है मुश्किल” में रणबीर कपूर के साथ कुछ हॉट सीन्स फिल्माए है।

लेकिन जैसे ही बच्चन परिवार में इस बात की पता लगी तो वह अपनी बहू ऐश्वर्या राय से खफा हो गए। ऐश से कहा गया कि वह एक प्रतिष्ठित परिवार की बहू है, उन्हें ऐसे सीन्स परदे पर नहीं देने चाहिए।

इसके बाद ऐश्वर्या ने फिल्म के डायरेक्टर करन जौहर से फिल्म से वह सीन हटाने की मांग की। हालांकि पहले करन जौहर ने फिल्म से सीन्स हटाने से मना कर दिया लेकिन जब अमिताभ ने खुद करन से कहा तो वह उन सीन्स को हटाने के लिए तैयार हो गए।

गौरतलब है कि फिल्म ‘धूम 2’ में भी ऐश्वर्या ने ऋतिक रोशन के साथ कुछ हॉट सीन्स दिए थे जिससे अमिताभ-जया ने आपत्ति जताई थी।

bachchan family

LEAVE A REPLY