Prabhas के बर्थडे पर आएगा ‘Baahubali 2’ का फर्स्ट लुक

0
314

फिल्ममेकर एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2’ का फर्स्ट लुक एक्टर प्रभास के जन्मदिन पर रिलीज किया जायेगा। बता दें कि प्रभास का जन्मदिन 23 अक्टूबर को है और इसी दिन फिल्म का पहला लुक जारी कर दिया जायेगा।

गौरतलब है कि फिल्म का फर्स्ट भाग बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था।  फिल्म हिंदी सहित तमिल, तेलुगु और अंग्रेजी भाषा में भी सिनेमाघरो में रिलीज हुई थी। आपको बता दें कि ‘बाहुबली’ की शूटिंग भी प्रभास के जन्मदिन वाले दिन से ही शुरू की गयी थी।

और अब उनके आगामी जन्मदिन जोकि 23 अक्टूबर को है इस दिन ‘बाहुबली २’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया जायेगा। बता दें कि फिल्म 28 अप्रैल 2017 को रिलीज होगी।  फिल्म में राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, रमैया कृष्णन भी नजर आएंगे।

दर्शक बड़ी ही बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे है। उम्मीद की जा रही है कि बाहुबली 2 बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकार्ड्स तोड़ेगी।

baahubali 2

New‘Baahubali’ के बाद राजामौली बनाएंगे 1000 करोड़ के बजट की फिल्म,  फिल्म का नाम हुआ फाइनल और ये अभिनेता निभाएंगे मुख्य किरदार

SHARE

LEAVE A REPLY