‘Baahubali 2’ में हुआ Prabhas और Rana के बीच घमासान, जल्द खुलेगा राज

0
429

इस साल की सबसे बड़ी और मोस्ट अवेटेड फिल्म फिल्म ‘बाहुबली 2-द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया हैं। अब तक जारी हुए इस ट्रेलर को करोड़ो लोगो ने देख लिया हैं।

लेकिन ट्रेलर को देखने के बाद भी दर्शकों को अभी भी इस सवाल का जवाब नहीं मिला है कि ‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा’ ? आप डेक सकते है कि बाहुबली 2 के  ट्रेलर में बेहतरीन लोकेशन्स, युद्ध सीन्स और शानदार विजुअल इफेक्ट्स दिखाए गए हैं।

अभी कुछ दिनों पहले खबर थी कि फिल्म की रिलीज से पहले क्लाइमैक्स लीक ना हो पाए इसलिए डायरेक्टर राजामौली ने ‘बाहुबली: द कनक्लूजन’ के एक, दो या तीन नहीं बल्कि कुल चार क्लाइमेक्स शूट किए हैं।

बाहुबली 2 में भी प्रभास और राणा दग्गुबती की जोरदार टक्कर दिखाई गयी हैं। वहीँ ट्रेलर में अनुष्का शेट्टी और प्रभास के कुछ रोमांस सीन्स भी दिखाए गए हैं।

Watch the Official Trailer of “Baahubali 2”

LEAVE A REPLY