ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ के बाद अब फैंस फिल्म के दूसरे पार्ट ‘Baahubali : The Conclusion’ का बेसब्री से इन्तजार कर रहे है। जोकि 2017 में रिलीज होने जा रहा है। फिल्म का पहला पार्ट देखने के बाद सभी लोगो के पास एक ही प्रश्न हैं कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा।
यूँ तो फिल्म के पार्ट 2 रिलीज़ के लिए अभी कुछ महीने बाकी हैं लेकिन फिल्म की पूरी कहानी लीक हो गयी है। व्हाट्सअप पर फिल्म बाहुबली 2 की कहानी शेयर की जा रही है। अब ये कहानी सही है या गलत ये तो नहीं पता लेकिन फिलहाल आप इस कहानी का मज़ा ले सकते हैं।
इन 7 कारणों की वजह से कटप्पा ने बाहुबली को मारा
कटप्पा महिष्मति सिंघासन का ग़ुलाम था और सिर्फ वही नहीं उनके पूर्वज जो उस राज्य में जन्म लिए थे और जो लेते वो भी सिंघासन के ग़ुलाम होते, ये कटप्पा के पूर्वजो ने वचन दिया था। जब बाहुबली राजा बना तो उसके राज्य में “देवसेना” नाम की रानी थी जिसे बाहुबली से प्रेम हुआ और बाहुबली भी उनसे प्रेम करने लगा, कहानी में ट्विस्ट ये है की भल्लालदेव भी देवसेना से प्रेम करने लगता है। राजमाता ने आदेश दिया की जो देवसेना से विवाह करेगा उसे राज्य से बाहर जाना पड़ेगा।
बाहुबली इसके लिए तैयार हो जाता है और देवसेना से विवाह करके राज्य से दूर चला जाता है।जानिए बाहुबली एक्टर प्रभास की होने वाली पत्नी के बारे में 5 बातें जो आपको नहीं पताइधर बाहुबली के जाने के बाद कालकेय के पुत्र की वापसी होती है और महिष्मति राज्य में आक्रमण होता है।
फलस्वरूप बाहुबली फिर आकर महिष्मति को बचाता है, लेकिन भल्लालदेव को डर था के राजमाता कही राज्य बाहुबली को वापस ना लौटा दें। इस डर से भल्लालदेव कटप्पा को आज्ञा देता है के बाहुबली को मार दे। चूँकि कटप्पा राज सिंघासन का ग़ुलाम था और उस वक़्त राजा भल्लालदेव था इसलिए उसकी आज्ञा का पालन करते हुए कटप्पा ने बाहुबली को मार दिया।वैसे कहानी तो काफी दिलचस्प है, लेकिन अब ये तो बाहुबली 2 के रिलीज़ के बाद ही पता चलेगा की कहानी असली या या नकली।
























