इस वर्ष की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार हैं। और आपको बता दें कि हाल ही में फिल्म की रिलीज को लेकर आयी कंट्रोवर्सी भी अब खत्म हो गयी हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले फिल्म रिलीज से पहले कर्नाटक में बैन कर दी गयी थी।
दरअसल इसकी वजह कर्नाटक में रहने वाले समाजसेवक वाटल नागराज ने फिल्म के खिलाफ कार्यवाही की थी। यह विवाद इस फिल्म में ‘कटप्पा’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता सत्यराज को लेकर हुआ हैं। सुनने में आया है कि सत्यराज ने कर्नाटक राज्य के बारे में कुछ कतिथ टिप्पड़ी की थी जोकि वायरल हो गया हैं। जिसके चलते शिकायतकर्ता वाटल नागराज सत्यराज से माफी मंगवाना चाहते है।
अब फिल्म के डायरेक्टर एस. एस. राजामौली ने इस विवाद को बाहुबली 2 से अलग कर दिया है। उन्होंने गुरुवार को वीडियो जारी कर कहा, ”वायरल वीडियो देखने से पहले तक हमारी टीम को एक्टर के कमेंट की जानकारी नहीं थी। ये एक पर्सनल कमेट था, जो उन्होंने करीब नौ साल पहले दिया है।”
उन्होंने आगे कहा, ”सत्यराज न तो फिल्म के डायरेक्टर हैं और न ही प्रोड्यूसर। इसलिए अगर फिल्म की रिलीज को रोका जाता है तो इससे उनपर कोई असर नहीं पड़ेगा। मैं सोचता हूं कि उनके बयान के लिए फिल्म पर बैन ठीक नहीं। तब से अब तक सत्यराज की कई फिल्में रिलीज हुई हैं।”

























