ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘बाहुबली’ के सीक्वल ‘बाहुबली :द कनक्लूजन’ की रिलीज डेट 14 अप्रैल 2017 तय की गयी थी लेकिन अब आपको बता दें कि फिल्म की रिलीज एक बार फिर आगे बढ़ गयी है।
बाहुबली 2 की रिलीज को अब 14 दिन और आगे बढ़ दिया गया है। अब ये फिल्म 28 अप्रैल 2017 को सिनेमाघरो में रिलीज होगी। बता दें कि इन दिनों ‘बाहुबली 2’ के क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है। जिसके लिए एक बहुत बड़े सेट का निर्माण किया गया है।
फिल्म की शूटिंग अक्टूबर-नवम्बर तक पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। गौरतलब है कि फैंस बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म का इन्तजार कर रहे है। अब दर्शको को 14 अप्रैल नहीं बल्कि 28 अप्रैल को इस बात का जवाब मिलेगा कि ‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा ?






























