इस साल की सबसे बड़ी और मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बाहुबली 2’ की रिलीज का बड़ी ही बेसब्री से इतंजार कर रहे है और अब ऐसे में फैंस के इंतजार को और ज्यादा बढ़ दिया है फिल्म के जबरदस्त ट्रेलर ने जीहां ‘बाहुबली 2’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है और रिलीज होते ही खूब वायरल हो रहा हैं।
बता दें कि फिल्म आगामी 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। फिल्म में अभिनेता प्रभास, राणा दग्गुबाती और एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी लीड रोल में नजर आएँगी। फिल्म के पहले पार्ट ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। और उम्मीद की जा रही है कि ‘बाहुबली 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकार्ड्स तोड़ेगी। बता दें कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली हैं।






















