कल शिवरात्रि के मौके पर आगामी फिल्म ‘बाहुबली 2’ (The Conclusion) का एक और नया पोस्टर जारी कर दिया गया हैं। इस पोस्टर में अभिनेता प्रभास नजर आ रहे है जोकि एक विशाल हाथी पर खड़े हुए नजर आये हैं।
गौरतलब है कि ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ के दुसरे पार्ट ‘बाहुबली 2’ की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद की जा रही हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से बड़ा रिकॉर्ड कायम करेगी।
फिल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। फिल्म में अभिनेता प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी लीड रोल में नजर आएंगे। इससे पहले भी फिल्म के कुछ पोस्टर्स रिलीज हो चुके हैं।





















