फिल्म ‘बाहुबली-2 : द कॉनक्लूजन‘ 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए है। एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बाहुबली-2 : द कॉनक्लूजन’ ने रिलीज के पहले ही दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर (भारत) में 121 करोड़ रुपये की कमाई की।
आपको बता दें कि बाहुबली 2 ने भारत में सिर्फ हिंदी वर्जन ने पहले दिन शुक्रवार को 41 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 40.50 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 46.50 करोड़ रुपए की कमाई की हैं। इस प्रकार सिर्फ तीन दिन में पहले वीकेंड में बाहुबली 2 के सिर्फ हिंदी वर्जन ने भारत में 128 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।
Baahubali 2 creates a NEW RECORD… Fri 41 cr, Sat 40.50 cr, Sun 46.50 cr. Total: 128 cr. India biz. HINDI.



























