गौरतलब है कि बाहुबली की अपार सफलता के बाद फैंस सीक्वल फिल्म ‘बाहुबली 2’ : The Conclusion का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म इसी वर्ष 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं।
अब आपको बता दें कि ‘बाहुबली 2’ ने रिलीज से पहले ही कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और इतने करोड़ की कमाई की जानकार आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल आपको बता दें कि ‘बाहुबली 2’ फिल्म अपने नाटय अधिकारों की बिक्री से 500 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की हैं।
फिल्म तेलुगु, तमिल और हिंदी भाषा में रिलीज होगी। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर की कंपनी धर्म प्रोडक्शन इस फिल्म का हिंदी संस्करण रिलीज करेगी।
फिल्म में मुख्य किरदार में प्रभास, अनुष्का शेट्टी, राणा दग्गुबाती और तमन्ना भाटिया हैं।
























