28 अप्रैल शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई बाहुबली 2 सभी फिल्म्स के रिकॉर्ड तोड़ एक नया इतिहास रच दिया हैं। बाहुबली 2 ने महज सिर्फ तीन दिन में केवल हिंदी वर्जन से भारत में 128 करोड़ रुपए की कमाई कर ली हैं। और आपको बता दें कि रिलीज के महज शुरू के 4 दिनों मे ही फिल्म ने दुनिया भर में 625 करोड़ रुपए की जबरदस्त कमाई की हैं।
आपको बता दें कि बाहुबली 2 ने भारत में सिर्फ हिंदी वर्जन ने पहले दिन शुक्रवार को 41 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 40.50 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 46.50 करोड़ रुपए की कमाई की हैं। इस प्रकार सिर्फ तीन दिन में पहले वीकेंड में बाहुबली 2 के सिर्फ हिंदी वर्जन ने भारत में 128 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।
खबरों के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन (सोमवार) को भारत में सिर्फ हिंदी वर्जन से करीब 35 करोड़ की कमाई की हैं।
























