फिल्म ‘बाहुबली-2 : द कॉनक्लूजन’ 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए है। एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बाहुबली-2 : द कॉनक्लूजन’ ने रिलीज के पहले ही दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर (भारत) में 121 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
बाहुबली-2 के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 41 करोड़ जबकि तमिल, तेलगू और मलयालम भाषा में 80 करोड़ रुपए की कमाई की है.।इस फिल्म में प्रभास, राणा दुग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, सत्याराज और राम्या कृष्णन मुख्य भूमिका में हैं।
























