“Baahubali 2” के क्लाइमेक्स पर खर्च होंगे 30 करोड़

0
719

2015 की ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ के सीक्वल ‘बाहुबली 2’ “Baahubali : The Conclusion” का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर शख्स की जुबां पर एक ही सवाल है कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? इसका जवाब इस फिल्म के दूसरे पार्ट में सामने आ जाएगा।

खबर है कि इस फिल्म के क्लाइमेक्स पर निर्माता एक बड़ी रकम खर्च करने जा रहे हैं। खबरें हैं कि फिल्म ‘बाहुबली 2’ के क्लाइमेक्स के लिए 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस फिल्म की शूटिंग लगभग हो चुकी है और अब क्लाइमेक्स शूट किया जाना है।

इस एक्शन पैक्ड क्लाइमैक्स की शूटिंग कुछ दिनों बाद की जाएगी। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ऐसा क्लाइमैक्स भारतीय फिल्म इतिहास में अब तक नहीं फिल्माया गया होगा।

ये फिल्म अगले साल 2017 को रिलीज होगी। पिछले साल से ही इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। ऐसी खबरें हैं कि साल 2017 में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले से कही ज्यादा धमाल मचाने वाली है।  इस फिल्म के लिए बाहुबली का किरदार निभा रहे अभिनेता प्रभास ने अपना वजह 130 किलो कर लिया है।

‘अर्का मीडिया वर्क्स’ के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में राणा डग्गुबाती, प्रभाष, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया भी हैं।  इस फिल्म को एस.एस. राजमौली ने डायरेक्ट किया है।  इस फिल्म दर्शकों ने खूब पसंद किया था और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में खलबली मचा दी थी।

‘Baahubali 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन होगी रिलीजHot logo

baahubali

baahubali 2

baahubali

LEAVE A REPLY