ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘बाहुबली’ के दूसरे पार्ट ‘Bahubali: The Conclusion’ की रिलीज का फैंस बड़ी बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। हालांकि ये फिल्म अगले वर्ष अप्रैल माह में रिलीज होनी हैं लेकिन ये फिल्म इन दिनों अपने सीन्स की लीक को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। काफी दिनों से चर्चाएं है कि इस फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण पार्ट सोशल मीडिया पर लीक हो गए और वायरल हो रहे हैं।
अभी कुछ दिनों पहले सुनने में आया था कि फिल्म की पूरी कहानी लीक हो गयी है। व्हाट्सअप पर फिल्म बाहुबली 2 की कहानी शेयर की जा रही है। लेकिन अब खबर है कि ‘बाहुबली 2’ से एक और बड़ा और अहम सीन लीक हो गया हैं। लीक हुआ सीन की वीडियो लगभग 9 मिनट की हैं।
ताजा ख़बरों के अनुसार इसी सिलसिले में आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से एक ग्राफिक डिजाइनर की गिरफ्तारी हुई हैं। ग्राफिक डिजाइनर पर आरोप है कि ‘बाहुबली: द कॉन्क्लूजन’ के बनने के दौरान उसने 9 मिनट की फुटेज चोरी की है।
फिल्म के निर्देशक एस एस राजामौली ने हैदराबाद के ‘जुबिली हिल्स पुलिस स्टेशन’ में फुटेज चोरी होने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद ग्राफिक डिजाइनर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
माना जा रहा है कि जो सीन लीक हुआ है, वो फिल्म का क्लाइमेक्स सीन हैं। लीक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा था जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। खबर है कि आरोपी ग्राफिक डिजाइनर हैदराबाद के ‘अन्नपूर्णा स्टूडियोज’ में काम करता था।

























