एस. एस. राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ के दूसरे पार्ट ‘बाहुबली 2’ की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म आगामी 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में धमाकेदार ओपनिंग करने के लिए तैयार हैं।
वही दूसरी हाल ही में फिल्म की रिलीज से पहले बाहुबली 2 को लेकर एक बेहद ही चौंका देने वाली बात सामने आयी हैं। दरअसल आपको बता दें कि बाहुबली 2 पर कर्नाटक में बैन लग गया हैं।
खबर है कि, इस फिल्म को कर्नाटक राज्य में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा यानी कर्नाटक में फिल्म पर बैन है। दरअसल कर्नाटक में रहने वाले समाजसेवक वाटल नागराज ने फिल्म के खिलाफ कार्यवाही की हैं।
यह विवाद इस फिल्म में ‘कटप्पा’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता सत्यराज को लेकर हुआ हैं। सुनने में आया है कि सत्यराज ने कर्नाटक राज्य के बारे में कुछ कतिथ टिप्पड़ी की थी जोकि वायरल हो गया हैं। जिसके चलते शिकायतकर्ता वाटल नागराज सत्यराज से माफी मंगवाना चाहते है।
बता दें कि फिल्म के निर्देशक एस. एस. राजामौली इस मामले को लेकर बेहद दुखी और चिंतित हैं।


























