बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की अभिनीत फिल्म ‘बागी’ के सीक्वल ‘बागी 2’ की घोषणा पहले ही हो चुकी है। और फिल्म पर काम भी शुरू हो गया है। सीक्वल फिल्म में भी टाइगर श्रॉफ ही लीड रोल में नजर आएंगे। सीक्वल फिल्म का निर्देशन अहमद खान करेंगे।
फिलहाल टाइगर के साथ फिल्म में कौन सी अभिनेत्री होंगी ये अभी फाइनल नहीं हुआ है। बता दें कि बागी 2 के लिए एक्ट्रेस कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडीज का नाम सामने आया है लेकिन देखना ये होगा कि इसमें से कौन सी एक्ट्रेस फिल्म में नजर आएगी।
जैकलीन साजिद के साथ फिल्म ‘हाउसफुल’ और ‘किक’ में काम कर चुकी हैं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। वहीं, कृति ने साजिद के साथ फिल्म ‘हीरोपंती’ में काम किया था जो उनकी डेब्यू फिल्म थी और सुपरहिट रही थी।
फिलहाल टाइगर अपनी फिल्म ‘फ्लाइंग जट्ट’ की रिलीज के साथ तैयार है। इस फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज लीड रोल में है।























