फिल्म ‘Azhar’ मुश्किल में, Sangeeta Bijlani कर सकती है केस

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म “अजहर” जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।  बता दें कि फिल्म में इमरान के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस प्राची देसाई और नरगिस फाखरी भी है।

फिल्म में अज़हरुद्दीन की दूसरी पत्नी का किरदार प्राची देसाई निभा रही है। दरअसल फिल्म ‘अजहर’ एक गाने को लेकर विवादों में आ गई है। संगीता के किरदार को रियल बनाने के लिए उनका पॉपुलर गाना  ‘ओए- ओए’ भी फिल्म में एक नए रूप में शामिल किया गया हैं। इस पर संगीता ने ने आपत्ति जताई है।

बता दें कि संगीता बिजलानी ने फिल्म के प्रोड्यूसर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पहले उनसे उनके नाम और गाने को लेकर कोई बातचीत नहीं की हैं। उन्होनें कहा कि यदि फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक हुआ तो वे फिल्म प्रोड्यूसर्स पर केस कर देगी। नरगिस फिल्म में संगीता बिजलानी का किरदार निभा रही हैं। इस गाने में नरगिस डांस करती दिखी है।

बता दें कि फिल्म ‘अजहर’ 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है। फिल्म का निर्देशन टोनी डिसूजा ने किया है। फिल्म में लारा दत्ता और ‘बिग बॉस 8’ विनर गौतम गुलाटी भी है।

sangeeta