रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी फिल्म “Azhar”

आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाश्मी की आगामी फिल्म “अजहर” रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है। अभी हाल ही में संगीता बिजलानी ने भी फिल्म को लेकर मुद्दा उठाया था कि उनसे फिल्म में उनके किरदार को फिल्माने के लिए नहीं पुछा गया और ना ही उन्हें इस बारे में कुछ बताया गया। आपको बता दें कि फिल्म में नरगिस फाखरी मोहम्मद अजहरुद्दीन की पहली पत्नी संगीता बिजलानी का किरदार निभा रही हैं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर आधारित फिल्म ‘अजहर’ पर अब कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने भी आपत्ति जताई है और वे कानूनी कार्यवाही के लिए भी तैयार है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज प्रभाकर फिल्म निर्माता के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए तैयार है। प्रभाकर के अलावा, नवजोत सिंह सिद्धू, रवि शास्त्री जैसे कुछ अन्य क्रिकेटर्स ने फिल्म के निर्माता से फिल्म को रिलीज से पहले उन्हें दिखाने का अनुरोध किया था।  जोकि अभी तक नहीं हुआ है।

मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ खेल चुके इन क्रिकेटर को डर है कि फिल्म में उनकी छवि को गलत दिखाया जा सकता है। इसलिए फिल्म के प्रीव्यू की मांग की थी।  लेकिन अभी तक उन्हें कोई प्रीव्यू नहीं दिखाया गया है।

इसलिए मनोज प्रभाकर अब कानूनी कार्यवाही करने पर विचार बना रहे है। आपको बता दें कि मैच फिक्सिंग को उजागर करने में प्रभाकर का अहम योगदान रहा है। बता दें कि मैच फिक्सिंग मामले में अजहरुद्दीन का नाम भी सामने आया था इसीलिए प्रभाकर को डर है कि फिल्म में उनकी छवि को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा सकता है।

बता दें कि फिल्म ‘अजहर’ टोनी डिसूजा के निर्देशन में बनी है। फिल्म की निर्माता शोभा कपूर और एकता कपूर है। फिल्म में इमरान हाश्मी, नरगिस फाखरी, प्राची देसाई और ‘बिग बॉस 8’ विजेता गौतम गुलाटी मुख्य किरदार में हैं।

azhar film