Lara Dutta करेंगी Emraan Hashmi के साथ शादी
बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता अभिनेता इमरान हाश्मी की पत्नी बन सकती है। चौंकिए मत हम रियल नही रील लाइफ की बात कर रहे है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर आधारित बन रही फिल्म “AZHAR” में इमरान हाश्मी मुख्य किरदार यानी की अजरुद्दीनद का किरदार निभा रहे है।
फिल्म में उनकी पहली पत्नी ‘नौरीन’ के किरदार के लिए प्राची देसाई को फाइनल कर लिया गया है। और खबर है कि उनकी दूसरी पत्नी ‘संगीता बिजलानी’ के रोल के लिए अभिनेत्री लारा दत्ता से संपर्क किया गया है।
आपको बता दें कि फिल्म में संगीता बिजलानी का किरदार काफी दिनों से चर्चाओ का विषय बना हुआ है। इस रोल के बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों जैसे- नरगिस फाखरी, निमरत कौर, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीज और कई अभिनेत्रियों का नाम इस रोल को निभाने के लिए सामने आया था लेकिन किसी के साथ भी बात न बन सकी।
चर्चा है कि फिल्म के निर्दशक एंथनी डिसूजा अपने इस प्रोजेक्ट में लारा दत्ता को साइन करना चाहते हैं। इस सिलसिले में उन्होंने लारा से बातचीत भी कर ली है। एंथनी के साथ लारा की काफी अच्छी दोस्ती है। दोनों इससे पहले फिल्म ब्लू में साथ काम कर चुके हैं। लारा को उनकी फिल्म की कहानी पसंद आ गई है। यदि सब कुछ सही रहा तो लारा फिल्म में संगीता बिजलानी का किरदार निभाती नजर आ सकती है।
आपको बता दें कि फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर और फिल्म का टीज़र रिलीज हो चुका है।
Click Here To Watch “Azhar” Film Official Teaser



















