Gautam Gulati ने शेयर किया अपना रवि शास्त्री लुक
मशहूर टेलीविजन रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 8 के विनर गौतम गुलाटी एकता कपूर के प्रोडक्शन की आने वाली फिल्म ‘अजहर’ में पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री का किरदार निभा रहे हैं। गौतम गुलाटी ने अभी हाल ही मैं अपने फिल्म में रवि शास्त्री के लुक की तस्वीर शेयर की है।
फिल्म में अभिनेता इमरान हाश्मी अजहरुद्दीन का मुख्य किरदार निभा रहे है और फिल्म की शूटिंग लंदन में चल रही है। टोनी डीसूज़ा के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 16 मई 2016 को रिलीज होगी।























