“Dangal” से डेब्यू करेंगे आयुष्मान के भाई अपारशक्ति

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना आमिर खान की आगामी फिल्म “दंगल” से डेब्यू करने जा रहे है। आयुष्मान ने कहा, कि वह खुश है कि उनके भाई आमिर खान के साथ फिल्म में काम करने वाले है।

आपको बता दें कि आयुष्मान के भाई जाने-माने रेडियो जॉकी और थिएटर एक्टर हैं। उन्होंने इस फिल्म में एक हरियाणवी युवक का किरदार निभाया है। आयुष्मान के अनुसार, ‘वे फिल्म में हरियाणवी लड़के का किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान असल जिंदगी के जाने माने रेसलर महावीर फोगाट के किरदार को अदा करते नजर आएंगे। इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट करने जा रहे हैं। आमिर खान के साथ इस फिल्म में एक्ट्रेस साक्षी तंवर उनकी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी।

फिल्म ‘दंगल’ अगले साल 23 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

aparshakti khurrana