‘ससुराल सिमर का’ फेम Avika Gor अपने बॉयफ्रेंड के साथ पार्टी में पहुँची

0
56

मशहूर टेलीविज़न सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ फेम एक्टर मनीष रायसिंघानी ने हाल ही में नया वेंचर ‘Multifly’ लॉन्च किया। इस दौरान मनीष की कथित गर्लफ्रैंड और जानी मानी टीवी एक्ट्रैस अविका गौर भी पार्टी में शामिल हुईं।

‘बालिका बधू’ और ‘ससुराल सिमर का’ इस एक्ट्रैस ने न सिर्फ पार्टी एन्जॉय की, बल्कि होस्ट बन वहां मौजूद सभी गेस्ट का वेलकम भी किया। इवेंट के दौरान अविका और मनीष मस्ती के मूड में दिखाई दिए और कैमरे के लिए जमकर पोज भी किया।

नए वेंचर ‘Multifly’ के बारे में मनीष ने बताया, ‘हमारे देश के एजुकेशन सिस्टम में मजा नहीं है। स्कूलिंग के दिनों में मैं पढ़ाई को बोरियत नहीं बल्कि इंट्रस्टिंग बनाकर पढ़ता था। इस कंसेप्ट के बारे में कई सालों से सोच रहा था। Multifly का फोकस F-एजुकेशन पर है। इसके अंतर्गत लगभग 50 एक्टिविटीज होंगी जिसमें बॉलीवुड के बड़े सितारों से लोगों को सीखने का मौका मिलेगा।”

avika-party-at-multifly-launch avika-party-pic avika-party tv-stars-pic tv-stars

LEAVE A REPLY