सुपरहिट फिल्म “अतिथि तुम कब जाओगे” का जल्द बनेगा सीक्वल
बॉलीवुड स्टार अजय देवगन अपनी सुपरहिट फिल्म “अतिथि तुम कब जाओगे” के सीक्वल में अभिनय करते नजर नहीं आएंगे। गौरतलब है कि अश्विनी धीर निर्देशित फिल्म ‘अतिथि तुम कब जाओगे’ 2010 में प्रदर्शित हुई थी।
अजय देवगन और कोंकणा सेन अभिनीत फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुयी थी । खबर है कि अब इस फिल्म के सीक्वल की योजना बनाई जा रही है। सीक्वल 2017 में प्रदर्शित होगा।
सीक्वल का नाम होगा “अतिथि एट लंदन”। बताया जाता है कि अजय और कोंकणा इस फिल्म में नहीं होंगे। यह फिल्म युवा हीरो कार्तिक को लेकर बनाई जाएगी। परेश रावल वही किरदार अदा करेंगे जो उन्होंने ‘अतिथि तुम कब जाओगे’ में अदा किया था। फिल्म के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।





















