बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस निर्देशित फिल्म ‘सर्कस’ में काम नहीं कर रहीं हैं। पहले ऐसी चर्चा थी कि वह इस फिल्म में सूरज पंचोली के साथ नज़र आएंगी।
ख़बरों के मुताबिक़ चर्चा थी कि अथिया के पिता सुनील शेट्टी भी इसमें अहम भूमिका निभाएंगे। दिसंबर से फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली थी। लेकिन हाल ही में अथिया ने साफ़ कहा है कि उन्हें ऐसी कोई फिल्म ऑफर ही नहीं हुई हे।
अभिनेत्री ने कहा, ‘में’ ‘सर्कस’ फिल्म नहीं कर रही हूं। मुझे तो यह फिल्म कभी ऑफर ही नहीं हुई। मैं तो अनीस बज़्मी की फिल्म ‘मुबारकां’ में काम कर रहीं हूँ। और इस फिल्म को लेकर में काफी उत्साहित भी हूं।
इस फिल्म में मेरे साथ बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और उनके भतीजे अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इसमें मेरा किरदार एक पंजाबी लड़की का है। यह फिल्म अगले साल जुलाई में रिलीज़ होगी।




























