दिल्ली के लग्जरी होटल में आज होगी Asin और Rahul की शादी
फिल्म अभिनेत्री असिन और माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा आज एक दूसरे से शादी करने जा रहे है। आज 19 जनवरी को नई दिल्ली के फेमस लग्जरी होटल दुसित देवरान में ये शादी होने जा रही है। खबर है कि शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज के तहत होगी।
खबर तो यह भी है कि चर्च में शादी के दौरान कुछ 50 मेहमान शामिल होंगे जबकि हिन्दू रीति रिवाज की शादी में तकरीबन 200 मेहमान शादी में आएंगे। शादी के बाद 23 जनवरी को शादी का ग्रैंड रिसेप्शन में आयोजित किया जाएगा।



















