असिन और उनके बॉयफ्रैंड राहुल शर्मा के वेडिंग रिसेप्शन कार्ड की फोटो आई सामने
एक्ट्रैस असिन और उनके बॉयफ्रैंड मिस माइक्रोमैक्स फाउंडर राहुल शर्मा 23 जनवरी को एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। अभी हाल ही में उनके वेडिंग रिसेप्शन की फोटो सामने आई है। इस कार्ड की तस्वीर उनके खास दोस्त अभिनेता अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
इसके साथ उन्होंने लिखा है, “अपने दो क्लोज फ्रेंड्स राहुल और असिन की शादी का पहला वेडिंग रिसेप्शन कार्ड पाकर खुश हूं। दोनों के लिए खुशियों की कामना करता हूं।”
आपको बता दें कि असिन और राहुल 23 जनवरी को दिल्ली में शादी कर रहे हैं। इसके बाद मुंबई में रिसेप्शन दिया जाएगा। कार्ड की फोटो असिन ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
गोल्डन कलर के इस कार्ड पर लिखा है, “Save The Date: Celebrating Asin and Rahul. Saturday January 23, 2016. Invite to Follow.”

















