भारतीय टीम के खिलाड़ी अश्विन टेस्ट में सबसे तेज 200 विकेट झटकने वाले पहले भारतीय जबकि ओवरऑल दुसरे गेंदबाज बन गए है। आश्विन ने ये कारनामा 37 वें टेस्ट मैच में कर दिखाया है। आपको बता दें कि अश्विन ने अपना 200वां शिकार न्यूजीलैंड टीम के कप्तान विलियम्सन को बनाया।
अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के लिली और वकार को पीछे छोड़ा जिन्होंने ये उपलब्धि 38 टेस्ट में हासिल की थी। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के क्लेरी ग्रिमनेट एकमात्र गेंदबाज है जिन्होंने 200 विकेट 36 टेस्ट में चटकाए थे। अश्विन नौंवे भारतीय है जिन्होंने 200 या इससे अधिक विकेट झटके है। इससे पहले भारत की और से हरभजन ने 46 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी।

























