आर्म्स एक्ट मामले के सुनवाई में नही पहुंचे सलमान, बहनो के हाथ भेजी माफी की अर्जी

कल गुरुवार को सलमान खान के अवैध हथियार रखने आर्म्स एक्ट मामले की सुनवाई थी लेकिन सलमान इस सुनवाई में नही पहुंचे और अपनी बहन अलविरा के हाथ सुनवाई में मौजूद न होने की माफी की अर्जी कोर्ट भेजी।

जोधपुर हाईकोर्ट ने आर्म्स एक्ट के तहत चल रहे मामले में सलमान खान को आज सेशन कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था लेकिन सलमान कोर्ट नहीं पहुंच सके।

उनके न पहुचने की वजह उनकी तबियत बिगड़ना बताई जा रही है जीहा खबर है कि सलमान की तबियत खराब है उनके कान में इन्फेक्शन हो गया है जिसके चलते वह अपनी आगामी फिल्म प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग भी दो दिनों से नही कर पा रहे है।

जोधपुर हाईकोर्ट ने आर्म्स एक्ट के तहत चल रहे मामले में सलमान खान को आज सेशन कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था लेकिन सलमान कोर्ट नहीं पहुंच सके।

आपको बता दें कि आपको बता दे कि सलमान पर जोधपुर जिले के लूनी थाने में 15 अक्टूबर 1998 को सलमान के खिलाफ अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज हुआ था। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक सलमान ने 1 और 2 अक्टूबर 1998 की रात को जिन काले हिरणों का शिकार किया था उसमें कथित तौर पर अवैध हथियार का इस्तेमाल किया गया था।

फिलहाल सलमान अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए कश्मीर में हैं और वहां उनकी तबीयत बिगड़ना बताई जा रही है। सलमान के कान में इंफेक्शन बताया जा रहा है। आज सलमान को कोर्ट में दो गवाहों के सामने पेश होना है, जो घटना के चश्मदीद हैं। इन दोनों गवाहों को सलमान के सामने ही कोर्ट में अपना बयान देना था।

Salman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Scroll To Top