बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के काला हिरन शिकार केस में सलमान खान की सजा पर रोक वाली याचिका पर आज जोधपुर हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। सलमान के वकीलों ने सोमवार को हुई केस की सुनवाई में अपना पक्ष रखा था।
गौरतलब है कि इस मामले में सलमान खान को जोधपुर हाईकोर्ट की निचली अदालत ने सलमान को सजा सुनाई थी। जिस पर जोधपुर हाईकोर्ट ने रोक लगाते हुए इस मामले में अंतिम बहस सोमवार को शुरू की है।
बता दें कि सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म “सुल्तान” की शूटिंग में व्यस्त है। फिल्म अली अब्बास जफ़र के निर्देशन में बन रही है। अभी बीते गुरूवार दिवाली के मौके पर सलमान खान की फिल्म “प्रेम रतन धन पायो” सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।
























