आर्म्स एक्ट मामला: Salman Khan की याचिका पर सुनवाई आज
आज सलमान खान पर चल रहे आर्म्स एक्ट मामले की सुनवाई है। बता दे कि पिछली सुनवाई के दौरान राजस्थान हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई अधूरी रही थी।
दरअसल मामला यह है कि सलमान के वकीलों ने इस मामले के गवाह उदयकुमार, शिवचरण बोहरा, विजयनारायण, रजत कुमार मिश्र और उक्त मामले के जांच अधिकारी अशोक पाटनी से दोबारा जिरह करने को लेकर प्रार्थना पत्र पेश किया था, जिसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (जोधपुर) ने 23 अप्रैल को नामंजूर कर दिया था।






















