आर्म्स एक्ट केस: सलमान खान की सुनवाई टली, अब इस दिन होगी सुनवाई
आर्म्स एक्ट केस मामले में सलमान खान को आज एक राहत मिल गयी है। इस केस की सुनवाई 01 जून को होनी थी लेकिन राजस्थान के जोधपुर की सीजेएम कोर्ट ने केस की सुनवाई 20 जुलाई तक के लिए टाल दी है।
बता दें कि सलमान खान के आर्म्स एक्ट मामले की सुनवाई सोमवार को सीजेएम ग्रामीण कोर्ट में अवैध हथियार मामले में पीठासीन अधिकारी शिवारी जोहरी भट्नागर को सुनवाई करनी थी।
इस मामले में हाईकोर्ट की ओर से पहले सुनवाई स्थगित करने के आदेश दिए गए थे, जिसके चलते सीजेएम कोर्ट ने भी सोमवार को सुनवाई नहीं की। सीजेएम कोर्ट ने अब इस मामले में होने वाली अगली सुनवाई को 20 जुलाई तक के लिए टाल दिया है।
इससे पहले हिट एंड रन केस मामले में निचली अदालत ने सलमान खान को पांच साल की जेल की सजा सुनाते हुए उन्हें ऑर्थर रोड जेल भेजने का आदेश दे दिया था लेकिन हाई कोर्ट ने सलमान की सजा पर रोक लगाते हुए जमानत दे दी थी।
आर्म्स एक्ट मामला साल 1998 में फिल्म ‘हम साथ-साथ है कि शूटिंग के दौरान सलमान खान पर जोधपुर के निकट गांवों में तीन स्थान पर हिरण का शिकार करने का आरोप है।
मामले में उनका नाम आने के बाद होटल में उनके कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस ने एक रायफल और एक पिस्टल बरामद की थी। जांच करने पर पाया गया कि इन दोनों हथियारों की लाइसेंस अवधि समाप्त हो चुकी है। इस पर सलमान के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।



















