बॉलीवुड फिल्म्स अभिनेता अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डैडी’ में व्यस्त हैं। बता दें कि हाल ही में फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी आँख में चोट लग गयी लेकिन भगवान का शुक्र है कि उन्हें ज्यादा गंभीर चोट नही आयी हैं।
अर्जुन का कहना है कि आंख पर पट्टी लगी होने के कारण उन्हें देखने में दिक्कत हो रही है। ‘कहानी 2’ के अभिनेता ने कहा कि चोट मामूली है और वह अब ठीक हैं।
हल ही में अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर डालते हुए लिखा, ‘‘अब मुझे पता चल गया कि एक आंख पर पट्टी लगाने वाले समुद्री डाकू दुनिया कैसे देखते होंगे। आंख में मामूली चोट है। यह इतनी गंभीर नहीं है जितनी दिख रहा है। केवल एक आंख से देखने के कारण दिक्कत आ रही है।’’
गौरतलब है कि अर्जुन आखिरी बार विद्या बालन की फिल्म ‘कहानी 2’ में नजर आये थे. और अब वह फिल्म ‘डैडी’ में नजर आने वाले है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका हैं।




























