अर्जुन कपूर को मिला गया अपने बचपन का प्यार

by shubhamMay 27, 2015

अर्जुन कपूर को अपने बचपन का प्यार मिलता नजर आ रहा है। दरअसल बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपने जीवन का सबसे पहला क्रश अभिनेत्री करीना कपूर को मानते है। अर्जुन ने तो ट्वीटर पर भी ट्वीट कर दिया था कि उनका पहला प्यार करीना कपूर था।

और अर्जुन कपूर कई बार करीना कपूर के साथ फिल्मो में काम करने की इच्छा व्यक्त कर चुके है। और अब जल्द ही उनका ये सपना पूरा होने वाला है। खबर है कि बहुत जल्द एक फिल्म में करीना कपूर और अर्जुन कपूर लीड किरदार निभाते हुए नजर आएंगे और फिल्म होगी जाने माने निर्देशक आर. बाल्की की।

जीहाँ खबर है कि आर. बाल्कि की एक फिल्म में अर्जुन कपूर और करीना कपूर को मुख्य किरदार के लिए साइन किया जायेगा। निर्देशक आर. बाल्कि अपने फिल्मो में बेहतरीन निर्देशक और फिल्मो में बेहतरीन कलाकारों के लिए जाने जाते है।

वे बॉलीवुड में ‘पा’, ‘चीनी कम’ और ‘शमिताभ’ जैसी बेहतरीन फिल्मे दे चुके है। और अब एक बार फिर से वे एक शानदार फिल्म देने के लिए तैयार है जिसमे अर्जुन कपूर और करीना कपूर किरदार निभाएंगे। ये फिल्म एक रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म होगी।

arjun kapoor with kareena kapoor

Leave a Response