बॉलीवुड निर्देशक अनीस बज्मी की आगामी फिल्म ‘मुबारकां’ जल्द ही सिनेमाघरो में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अभिनेता अजुर्न कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। बता दें कि फिल्म में दो एक्ट्रेस की तलाश लंबे समय से की जा रही थी और यह तलाश अब खत्म हो गई है।
फिल्म में अर्जुन कपूर, अथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म में अर्जुन डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ अभिनेता अनिल कपूर भी है।
‘हीरो’ के बाद अथिया की ये दूसरी फिल्म है। आपको बता दें कि फिल्म की रिलीज डेट बिल्कुल अलग अंदाज से जारी की गई । शादी के कार्ड के जरिए जारी की गई रिलीज डेट के साथ सबको शादी में आमंत्रिक भी किया गया है।
रियाल लाइफ चाचा-भतीजा अनिल कपूर और अर्जुन फिल्म में भी चाचा-भतीजा के किरदार में नजर आएंगे। अनीस बाजमी द्वारा निर्देशित ये फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होगी।



























