BMC ने तोड़ दिया Arjun Kapoor का ‘GYM’

0
22

आपको बता दें कि बीएमसी ने बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अर्जुन कपूर के घर की छत पर बने हुए जिम को तोड़ दिया हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर मुंबई के जुहू इलाके में स्थित रहेजा आर्किड में रहते हैं।

कुछ दिनों पहले ही बीएमसी को जानकारी मिली थी कि अर्जुन ने अपनी बिल्डिंग के टेरैस पर ऑथोरिटी से अनुमति नहीं लेकर एक अवैध कमरा बनाया है जिसमे उन्होंने जिम बना रखी हैं। जिसके बाद अधिकारियों ने अर्जुन को नोटिस भेजे।

लेकिन अर्जुन ने उनके नोटिस को नजरअंदाज कर दिया और बीएमसी ने बड़ा कदम उठाते हुए उनकी जिम को तोड़ दिया हैं।

फिलहाल आपको बता दें कि अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म ‘मुबारकां’ में नजर आने वाले है। इस फिल्म में उनके साथ उनके रियल लाइफ चाचा अभिनेता अनिल कपूर भी उनके साथ नजर आएंगे।

SHARE

LEAVE A REPLY